Bigg Boss 18 : करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख की प्राइज मनी जीती
मुंबई। अभिनेता करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18’ को अपना विजेता मिल गया है। 19 जनवरी रविवार को शो का फिनाले हुआ जिसमें विवेयन डिसेना को कड़ी टक्कर देते हुए करण वीर मेहरा ने ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम कर ली।इसके साथ हीं करण वीर मेहरा दो रियलिटी शोज के विनर बन गए हैं। करण ने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 जीता था और अब वह बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं।
The moment we all have been waiting for is finally HERE! JANTA KA LAADLA has won #TheKaranVeerMehraShow aka #BiggBoss18 🏆🔱❤️
— Karan Veer Mehra (@KaranVeerMehra) January 19, 2025
Bigg Boss 18 ka asli hero is back to his backbones and with the Trophy as promised. You all have showed the true power of the neutral audience.… pic.twitter.com/JmfOrrd4fu
बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की और उनकी फैमिली से भी ढेर सारे सवाल किए। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी।इसके अलावा बिग बॉस 18 के फिनाले में आमिर खान, उनके बेटे जुनैद और खुशी कपूर पहुंची।यहां उन्होंने अपनी फिल्म लवयाप्पा का प्रमोशन किया।सलमान खान और आमिर खान ने जमकर मस्ती की।
Mill gaya hai winner jisne kiya har Time Ka Taandav paar! Congratulations Karan for winning Bigg Boss 18 aur janta ka pyaar.
— JioCinema (@JioCinema) January 19, 2025
Dekhiye #BiggBoss18GrandFinale @ColorsTV aur #JioCinema par.#BB18 #BiggBoss18onJioCinema #BiggBoss @BeingSalmanKhan @KaranVeerMehra pic.twitter.com/8ef1V1s8Ky
करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी जीतने के बाद पहला पोस्ट किया है।तस्वीर में ट्राफी के साथ वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रहे हैं।फोटो शेयर करण ने लिखा, जिस पल का हम लोग इंतजार कर रहे थे, वह फाइनली आ गया है।जनता का लाडला शो जीत गया है। बिग बॉस 18 का असली हीरो वापस आ गया है अपने असली बैकबोन्स के साथ में ट्राफी है, जिसका वादा किया था।आप सब ने तटस्थ दर्शक के पावर को दिखाया। ये ट्राफी आपकी है. ये दूसरी ट्राफी भी घर आ गई है और ये पहले से भी ज्यादा चमक रही है। जश्न शुरू करें।
ये भी पढ़ें : सैफ अली खान हमला: आरोपित की पैरवी के लिए कोर्ट में भिड़े अधिवक्ता, मजिस्ट्रेट ने किया बीच बचाव, जानें पूरा मामला
