अल्मोड़ा के दिवाकर ने नेशनल जूडो में जीता कांस्य पदक
अल्मोड़ा, अमृत विचार: सब जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के दिवाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता बीते दिनों महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी।
जिले के ग्राम पंचायत कुज्याड़ी निवासी दिवाकर रावत ने प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में पहले चरण में गुजरात, दूसरे चरण में आंध्र प्रदेश, तीसरे चरण में तमिलनाडु और चौथे चरण में त्रिपुरा के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता।
दिवाकर अभी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में कक्षा नौ के छात्र हैं। उनके पिता जगत सिंह रावत पीआरडी में कार्यरत हैं। दिवाकर की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, प्रेम सिंह रावत, यशवंत कुमार समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
