पीलीभीत: प्रेमी की खातिर पति को छोड़ा, उसने भी कर दी बेबफाई...पीड़िता ने लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार: प्रेमी की बातों में फंसकर एक विवाहिता अपने पति को छोड़ आई। इसके बाद बतौर पत्नी प्रेमी के साथ रहती रही और एक बच्चे का जन्म भी हो गया। विवाहिता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ही एक युवक से उसके पति की दोस्ती है। उसका अक्सर घर आना-जाना था। कई बार पति की गैरमौजूदगी में युवक घर आता था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा दिया और पति को छुड़वा दिया।

इसके बाद आरोपी के पास जाकर पीड़िता रहने लगी। कई बार आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। शादी को कहने पर टालमटोल करता रहा। इसी दौरान एक बच्चे का जन्म हो गया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की।अब जब शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट शुरू कर दी और भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पीटीआर में दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की भरमार, शेड्यूल वन के पैंगोलिन की भी मौजूदगी

संबंधित समाचार