बाराबंकी: सोशल मीडिया पर महाकुम्भ और हिंदू देवी-देवताओं पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के आरोप में कथित पत्रकार समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर महाकुम्भ और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस घटना से हिंदू समुदाय के कुछ सदस्यों में रोष व्याप्त होने के बाद मंगलवार शाम दोनों को पकड़ लिया गया और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई। 

कोतवाली नगर प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया, ‘‘कामरान अल्वी ने महाकुम्भ के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो से कई लोगों की भावना आहत हुई और उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।’’ 

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और धार्मिक चिह्न का अपमान करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण किया गया कृत्य, किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से उनके धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।’’ 

खुद को पत्रकार बताने वाले अल्वी के सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर नौ हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह एक समाचार पोर्टल भी संचालित करता है। पुलिस ने कहा कि वे वीडियो के प्रसार में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रहे हैं। दूसरे मामले में, थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘जैदपुर के पास बोजा गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने हिंदू-देवताओं और महाकुम्भ के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

यह भी पढ़ें:-Sitapur News: कोल्हू में दबकर किशोर की मौत, शव छोड़ फरार हो गए जिम्मेदार, विधायक ने किया हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव