4 साल की मुस्कान 2 घंटे में ही ढूंढ ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार: दुकान पर सामान लेने गयी चार साल की बच्ची मुस्कान खेलते-खेलते घर से काफी निकल गयी। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो घबराए परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 घंटे के भीतर ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।


थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन ने बताया कि वाजिद पुत्र इकबाल निवासी सी-3 ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंटाउन ने थाने आकर सूचना दी कि उनकी 4 वर्षीय पुत्री मुस्कान घर से पास की दुकान से सामान लेने गयी थी, जो सामान लेकर घर नहीं लौटी, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परन्तु बच्ची के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम से पूरे जिले में फ्लैश कर दी गई।

बालिका के अचानक गुम होने तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन ने गुमशुदा बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार