रामपुर : राज मिस्त्री बनाता रह गया मकान, पत्नी पड़ोसी के साथ फरार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

महिला घर में रखे सोने चांदी के जेवर और दो लाख 85 हजार रुपये भी ले गई साथ

रामपुर, अमृत विचार। राज मिस्त्री दूसरों के मकान बनाता रहा गया। उसकी पत्नी मौका पाकर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दायमपुरा निवासी सईदुल जफर का कहना है कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। रोजाना वह मजदूरी करने के लिए 7 बजे घर से निकल जाता है। मजदूरी करके शाम को वापस आता है। उसके घर पर उसकी पत्नी और 6 वर्ष  की बेटी मेहरीन रहती है। इसी  के चलते 17 जनवरी को जब मजदूरी करके शाम को 6 बजे घर आया,तो पड़ोस का रहने वाला मुकर्रम अली  घर पर बैठा था। उसका कहना है कि 20 जनवरी को वह काम पर चला गया था। शाम को जब वह घर पर आया तो,उसकी बेटी घर में खेल रही थी। जबकि उसकी पत्नी मेहताब जहां घर पर नहीं थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए थे। कमरे में जाकर देखा तो घर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। मेहताब जहां के सोने चांदी के जेवरात के डिब्बे खुले पड़े थे। घर में रखी  2 लाख 58 हजार की नकदी थी गायब थी। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी मुकर्रम और मुअज्जम अली के साथ महिला को देखा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: डूंगरपुर के मामले में इंस्पेक्टर समेत दो लोगों के जमानती वारंट जारी

संबंधित समाचार