शाहजहांपुर: खुटार में खाद्य विभाग टीम का छापा,व्यापारियों में मचा हड़कंप
दुकानें बंद कर गायब हुए व्यापारी, सरसो तेल का भरा गया सैंपल
खुटार, अमृत विचार। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब खाद्य निरीक्षक अजीत कुमार सिंह एवं विशेष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम नगर के बंडा रोड स्थित पंडित किराना स्टोर पर पहुंची। यहां पर टीम ने सरसों के खुले तेल की जांच की। जांच के दौरान उन्हें तेल में मिलावट होने की आशंका लगी। जिस पर उन्होंने दो अलग-अलग टीन में रखें सरसों के तेल के सैंपल लिए और उन्हें पैक कर जांच के लिए अपने साथ ले गए।
खाद्य निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरसों के तेल के दो सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लाइव भेजा जाएगा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर में खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी की खबर कुछ ही देर में आपकी तरह फैल गई। खबर लगते ही अपनी अपनी दुकानों के शटर बंद कर मौके से भाग गए। जिस वजह से खाद्य विभाग की टीम पंडित किराना स्टोर पर करीब 1 घंटे तक छापेमारी करने के पश्चात वापस शाहजहांपुर के लिए लौट गए। छापेमारी की खबर से किराना व्यापारियों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वाले लोगों में खलबली मची रही।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: सड़क पार करते समय रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत
