Bareilly: BDA ने तोड़ी चार अवैध कॉलोनी, बुलडोजर देख मची खलबली
बरेली, अमृत विचार: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। टीम ने दो कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि ध्वस्तीकरण का खर्च उनसे वसूल किया जाएगा।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि अनीस इंजीनियर बिथरी चैनपुर क्षेत्र में करीब 5000 वर्ग मीटर में, सतीश, प्रमोद गांव आलमपुर गजरौला बड़ा बाईपास रोड पर करीब 4 बीघा में, धर्मेन्द्र कुमार व अन्य 4000 वर्गमीटर में, कय्यूम आदि बिथरी चैनपुर रोड पर 5000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। सभी जगह अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। इनके खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। टीम में अवर अभियंता अजीत साहनी, रमन अग्रवाल,सहायक अभियंता सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क नहीं बनी तो किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत नगर निगम में डाला डेरा
