आज का राशिफल। 23 जनवरी, 2025

आज का राशिफल। 23 जनवरी, 2025

मेष


आज सारे काम आपके मन के अनुसार ही होते नजर आएंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। धन की बढ़ती आवक के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

वृष


आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।


मिथुन


आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबंध का ऑफर आ सकता है। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान परेशानी आने की संभावना है।


कर्क

आज आपको किसी समारोह से आमंत्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जताएंगे। प्रेमी जन के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह

आज नवीन परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा।

कन्या

आज व्यापारिक संबंधों के प्रति आपका रुख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बेहतर परिणामों के लिए स्वयं पर भरोसा रखें। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे।


तुला

आज आप लोगों के प्रति सहयोगात्मक रहेंगे। इसके कारण कई लोगों के साथ मिलना हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज भारी वजन उठाने से बचें। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आपको अपनी जीवनशैली में पारिवर्तन करना पड़ेगा। बेहतर परिणामों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है।

धनु

आज का दिन आपको बहुत कुछ ऐसा सिखाकर जाएगा, जो भविष्य में आपके काफी काम आने वाला है। पुरानी बातों को लेकर आप दुखी हो सकते हैं। साहसिक और जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।


मकर

आज गृह निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। तकनीक संबंधी विधा को आप सीखने का प्रयास करेंगे। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अध्यात्म और धर्म में आप विशेष रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे।


कुंभ

आज नौकरों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है।

मीन     

आज आय के स्रोतों में कमी के कारण परेशान होना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। रक्तचाप के रोगियों की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।