कानपुर में ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने नारेबाजी कर निकाली रैली: आठवां वेतन समेत ये मांगें देने की मांग की...
कानपुर, अमृत विचार। ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की और रैली निकाली। कर्मचारियों ने प्रसार भारती मॉडल लागू करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष लाल बहादुर, मंत्री दीपक शुक्ला, पुनीत चन्द गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, महेंद्र यादव, अजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कौन बनाता हिंदुस्तान, भारत का मजदूर, किसान…देशभक्त मजदूरों एक हो… रोजी रोटी दे न सके जो वो सरकार निकम्मी है… के नारे भी लगाए। मजदूर संघ के अध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम (NPS) व UPS को रद कर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए। 8वें वेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से सरकार लागू करे।
