Bareilly: गारा मशीन में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव दलपुरा स्थित इरम ब्रिक फील्ड पर देर रात एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ईंट बनाने के लिए मिट्टी तैयार करने वाली गारा मशीन के पास काम करते समय ट्रैक्टर बैक होने से मजदूर मशीन की चपेट में आ गया।

क्या है मामला?
चंद्रपाल (40), पुत्र भूपराम, निवासी रिछोला, तहसील और थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत, लंबे समय से इरम ब्रिक फील्ड पर मजदूरी कर रहा था। बीती रात भट्टे पर काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बैक करते समय चंद्रपाल गारा मशीन से दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

खबर जल्द अपडेट होगी...

यह भी पढ़ें-  Bareilly: फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट का कराया बैनामा, हड़पे 10.50 लाख रुपये

संबंधित समाचार