ऑनलाइन ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम ब्रांच ने वापस कराई लाखों की रकम
अयोध्या, अमृत विचारः अयोध्या पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। पहले मामले में ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दूसरे मामले में टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बनकर ठगों ने एक व्यक्ति से 4.55 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल 15.55 लाख रुपये वापस करवाए। पहले मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरशद खान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के खाते में पूरी रकम 11 लाख रुपये वापस करवा दी।
दूसरे मामले में ठगों ने पीड़ित को फर्जी बैंक खाता खुलने और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4.55 लाख रुपये की ठगी की थी। एसपी और सीओ सदर के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करवाए।
दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यह मामले साइबर ठगी के खिलाफ अयोध्या पुलिस की सक्रियता और सफलता के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं, जिनमें पीड़ितों को समय रहते न्याय दिलाया गया।
यह भी पढ़ेः अयोध्याः 21 वर्षीय नवविवाहिता ने खाया जहर, हुई मौत
