गोंडा: स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सुनिश्चित करें एएनएम की उपस्थिति- डीएम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने व नियमित टीकाकरण अभियान के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है। डीएम ने कहा कि सभी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके। 

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति की समीक्षा की गयी।  

बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिसम्बर 2024 के भ्रमण की समीक्षा करते हुए डीएम ने एनआरसी में भर्ती बच्चों, आरसीएच पोर्टल फीडिंग के स्टेटस, एनपीसीडीसीएस, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के कार्यों को समय से कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें और संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा चले रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा बचे हुए कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिया‌ गया। 

बैठक में बताया गया है कि आगामी 30 जनवरी से 13 फरवरी,2025 तक जनपद में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, एसीएमओ डॉक्टर आदित्य वर्मा, डॉक्टर सीके वर्मा, डॉक्टर आरपी सिंह, सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण व डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ के पदाधिकारी, समस्त सीएचसी अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं की समय से फीडिंग कराएं सीडीपीओ
जिला पोषण समिति की बैठक करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि सभी सीडीपीओ योजनाओं की समय से फीडिंग कराएं। बैठक में बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर निर्देश दिया गया‌।जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत चलने वाले सभी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से आयोजित किया जाए।  कुपोषित अति कुपोषित बच्चों जल्द से जल्द स्वस्थ किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- गोंडा: लोडर ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत

संबंधित समाचार