76वां गणतंत्र दिवस: Kanpur में पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ, बांटे गए प्रशस्ति पत्र
कानपुर, अमृत विचार। 76वे गंणतत्र दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म-निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गयी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
