76th Republic Day: भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति ने ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस, कहा- संविधान से ऊपर कोई राजा नहीं...
लखनऊ, अमृत विचारः ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अबुल कलाम आजाद शैक्षणिक भवन पर कुलपति प्रो. जेपी पांडे द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन संविधान का है। यह देश संविधान से चलता है। जैसे अपना भाषा विश्वविद्यालय अपनी नियमावली से चलता है। इसमें कोई राजा नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने यहां लोकतंत्र के साथ गणतंत्र भी है और संविधान वोट के साथ मिलकर ही गणतंत्र का निर्माण होता है।
2.png)
प्रो. पांडे ने कहा कि संविधान हमें अधिकार अवश्य देता है किंतु हमें अपने कर्त्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी संविधान की बदौलत भारत में किसी भी स्वरूप पर अवसर पा सकता है। आज विश्व पटल पर भारत के पास 140 करोड़ जनसंख्या है। प्रो. पांडे ने कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर डॉ. विभा और उनकी टीम द्वारा एक मनमोहक कविता पाठ और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
2.png)
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने किया। कुलसचिव ने विश्वविद्यालय की नियमावली, परिनियमावली से विश्वविद्यालय हित में सभी से योगदान देने की अपील की। कुलसचिव ने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर विश्विद्यालय परिवार को संविधान के तहत मिलकर कार्य करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया एवं मिष्ठान वितरण कर सभी को शुभकामना संदेश दिया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा, वित्त अधिकारी साजिद आजमी, प्रो. चन्दना डे, प्रो. मसूद आलम, प्रो. हैदर अली, डॉ. नीरज शुक्ला, नलिनी मिश्रा, लेफ्टिनेंट बुशरा एलवेरा, सहित समस्त शिक्षक, आधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी भारी तादाद में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेः 76th Republic Day: सीएम योगी ने फहराया ध्वज, बोले... विकसित भारत के निर्माण का है लक्ष्य
