साइबर फ्रॉड करने का समाने आया नया तरीका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई, अमृत विचार। साइबर ठग आए दिन ठगी करने के नए-नए ढूंढ रहे हैं। इस बार भी ठगों ने ठगी का बड़ा ही अतरंगी तरीका अपनाया था। आपको बता दें कि पुलिस बहाने से मोबाइल ले कर खाते से रुपये उड़ाने वाले दो साइबर फ्राडियों को गिरफ्तार किया। मझिला थाने के चठिया धनवार के रहने वाले एक शख्स कि तहरीर पर छानबीन कर रही साइबर पुलिस टीम ने दोनो फ्राडियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल और 49 हज़ार कैश बरामद किया गया।

बताते है कि चठिया धनवार के हरिनाम सिंह पुत्र जुंगड़ सिंह ने साइबर थाने में दी तहरीर में अपने खाते से 1 लाख 5 हज़ार 550 रुपये का फ्रॉड होने की बात कही थी। पुलिस ने दी गई तहरीर पर बीएनएस की धारा 318(4)/319(2) और धारा 66-डी/66-ई आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। उसी दौरान साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर वहीद अहमद की टीम में शामिल एसआई विश्वास शर्मा, एसआई संतोष कैथल और कांस्टेबिल अजय सिंह ने चठिया धनवार के अतुल पुत्र रामनरेश और पाली थाने के सलोनी निवासी सैमुद्दीन पुत्र निज़ामुद्दीन को पकड़ कर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनो़ ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उन्होंने साइबर फ्रॉड किया है। उन दोनों के पास से फ्रॉड के 49 हज़ार कैश और दो मोबाइल बरामद किए गए है।

पुलिस को बताया फ्राड करने का तरीका

साइबर पुलिस की पकड़ में आए अतुल और सैमुद्दीन ने बताया की पहले तो जान-पहचान वाले का फोन ले कर उससे ओटीपी निकाल कर सिम पोर्ट कराते थे। फिर उस सिम को अपने मोबाइल में डाल कर उस नंबर से यूपीआई बनाते थे। इसके बास उसी से अकाउंट नंबर जोड़ कर जन-सेवा केन्द्र से रुपये निकाल लेते है।

यह भी पढ़ेः Hardoi: ईंट-भट्ठा कारोबारी से चार सौ बीसी, करोड़ों का लगा चुना

संबंधित समाचार