Lucknow News : किराया देने के बहाने मकान मालकिन से छेड़छाड़

लखनऊ, अमृत विचार : मड़ियांव निवासी महिला ने किरायेदार दो भाइयों पर कमरे में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक किराया देने के बहाने कमरे में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मड़ियांव निवासी पीड़िता के मुताबिक मकान में ज्ञानेंद्र शुक्ला और अखिलेंद्र शुक्ला नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं। 25 जनवरी की शाम करीब 7 बजे दोनों आरोपित पिछला किराया देने के बहाने उसके कमरे में घुस आए। दोनों नशे की हालत में उससे छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। डरी सहमी पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपित मौके से भाग गए। भागने के चक्कर में वह सीढ़ियों से भी गिर गए जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मड़ियांव पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहीहै।
शिक्षिका से 20 दिन में दो बार छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
अलीगंज में रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका से दो बार छेड़छाड़ की घटना हुई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 दिन में दूसरी बार शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
अलीगंज निवासी युवती पास के ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शाम को वह कुछ छात्रों को कोचिंग पढ़ाने भी जाती हैं। तीन जनवरी की शाम वह बच्चों को पढ़ा कर वापस लौट रही थी। वह सेक्टर-ओ में पार्क के पास पहुंची थी। इसी बीच बाइक से एक लड़का आया पता पूछने के बहाने उन्हें रोककर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाई। बीस जनवरी को पीड़िता फिर से कोचिंग पढ़ाकर वापस लौट रही थी। शाम को फिर उसी लड़के ने छेड़छाड़ को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पुलिस को सूचना देते हुए अलीगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीस दिनों के भीतर दो बार हुई छेड़छाड़ से पीड़िता भी सदमे में है। वह घर से निकलने में भी डर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उसने पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।अलीगंज इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 : ग्रीस की पेनेलोप बनी दुल्हन, योग गुरु सिद्धार्थ के साथ लिए 7 फेरे