देवरिया: कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दरोगाओं पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। यूपी के देवरिया में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार देर रात कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में सदर कोतवाली में तैनात दरोगा चन्द्रभान भारती और विवेक कुमार यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी है।

निलंबित दरोगाओं पर स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता और हीलाहवाली बरतने के आरोप हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-दाऊद से संबंध, 993 बम धमाकों में संलिप्तता बना बाबा सिद्दीकी की मौत कारण, बहराइच के रहने वाले शूटर शिवकुमार ने उगले कई राज

संबंधित समाचार