कुंभ नहाने गया परिवार और घर में चोरों ने हाथ किया साफ: कानपुर के पनकी में पांच लाख की चोरी, महाकुंभ के बाद परिवार गया था बाबा विश्वनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी में कुंभ नहाने गए परिवार के घर चोरों ने 5 लाख का माल साफ कर दिया। बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे परिवार को घटना की जानकारी हुई । पीड़ित ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी है। 

पनकी के शताब्दी नगर फेस वन निवासी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव स्टूडियो चलाते हैं। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी अंजलि और दोनों बच्चों के साथ कार में सवार होकर कुंभ स्नान के लिए गए थे। कुंभ स्नान के बाद पूरा परिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने सोमवार सुबह बनारस चला गया। 

दर्शन कर लौटते समय रास्ते में उन्हें दूध देने वाले सज्जन ने चोरी की जानकारी दी। घर पहुंचे पीड़ित में बताया कि कार में गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने एक वीडियो कैमरा, एक स्टिल कैमरा, डीवीडी, लैपटॉप, 3 लाख के जेवर समेत 5 लाख का माल पार कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़...पैर में लगी गोली, गिरफ्तार: तीन साथी जा चुके जेल, गैंग बनाकर शातिर करते थे लूटपाट

संबंधित समाचार