Mahakumbh में स्नान के दौरान CM Yogi समेत अन्य मंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए की पोस्ट: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में एक युवक ने कुंभ में स्नान के दौरान मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के अन्य मंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आवास विकास एक निवासी विनय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्रियों के कुंभ में स्नान करने की फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसे संज्ञान में लेकर पनकी रोड चौकी में तैनात दारोगा सूर्यप्रकाश दुबे ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कुंभ नहाने गया परिवार और घर में चोरों ने हाथ किया साफ: कानपुर के पनकी में पांच लाख की चोरी, महाकुंभ के बाद परिवार गया था बाबा विश्वनाथ

संबंधित समाचार