कानपुर नगर निगम सफाई कर्मी को पीटने पर मुख्यालय पहुंचे कर्मचारी: नारेबाजी कर जताया विरोध प्रदर्शन...नगर आयुक्त काे सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर निगम सफाई कर्मी को पीटने पर नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारी नारेबाजी कर नगर निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष नेता देवी दिन भाऊ, महामंत्री रमाकांत मिश्रा के साथ कई सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने नारेबाजी के बाद कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि जोन-5 क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। दबंगों ने बड़ी मात्रा में अतिक्रमण भी कर रखा था। इस दाैरान नीलू निगम, चौधरी रामगोपाल, मन्नी लाल भारती, संजय हजारिया और मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया भी मौजूद रहे।

ये था मामला

पनकी थानाक्षेत्र के गंगागंज में रविवार को कच्ची झोपड़ी निवासी सफाई कर्मचारी बड़े को दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा था। सफाई कर्मियों ने सोमवार को पनकी थाने का घेराव कर एफआईआर दर्ज कराई थी। कर्मचारियों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी ठप कर दी है।

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है...।

ये भी पढ़ें- कानपुर के फेथफुलगंज के शांति नगर में विस्फोट होने से कबाड़ी के उड़े चीथड़े: फोरेंसिक समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

संबंधित समाचार