परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 74 चालान, 8 वाहन सीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर विभिन्न अभियोगों में 74 वाहनों का चालान और 8 वाहनों को सीज किया। सीज किये गए वाहनों में तीन ई-रिक्शा, चार ऑटोरिक्शा और एक पिकअप सीज शामिल हैं।
  विभाग की प्रवर्तन टीमों की ओर से बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पहने बिना वाहन चलाने, ओवर स्पीड, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, फिटनेस, ई रिक्शा के  हेडलाइट बंद कर संचालन करने, मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने आदि अभियोगों में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र के नेतृत्व में हुई। टीम में परिवहन कर अधिकारी  विमल उप्रेती, प्रमोद कर्नाटक, सहायक उप निरीक्षक गिरीश कांडपाल, नंदन सिंह, चंदन सुप्याल, चंदन डैला, अनिल कार्की, गोधन सिंह, मो. दानिश, कुमारी हंसी, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

इधर, सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संभागीय परिवहन कार्यालय में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक परिवहन अधिकारी सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार