Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद रायबरेली में अलर्ट, प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईजी प्रशान्त कुमार ने होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण, जगह जगह रोके गए वाहन

रायबरेली, अमृत विचार। महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद रायबरेली में भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से प्रयागराज की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रायबरेली में रोका गया है। बछरावां, हरचंदपुर के आईडीटीआर, आईटीआई, ऊंचाहार में वाहन रोक दिए गए। वहीं आईजी प्रशान्त कुमार ने रायबरेली पहुंचकर होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। बताया जा रहा है की भीड़ कम होने के बाद ट्रैफिक को बहाल किया जाएगा। 

9

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के बाद महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी। इसमें कई लोगों की मौत भी हुई है। जिसके बाद रायबरेली में भी अलर्ट कर दिया गया है। रायबरेली के होल्डिंग एरिया को भरने की कवायद शुरू कर दी गई। लखनऊ से प्रयागराज को जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि लखनऊ की ओर वापस गाड़ियों को किया जा रहा है। कई क्षेत्र में बनाए गए होल्डिंग एरिया सक्रिय हो गए हैं। ऊंचाहार के चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रयाग जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया है।

cats

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ यात्रियों के ठहरने के स्थान का जायजा लिया है। ऊंचाहार क्षेत्र में बाबा का पुरवा,  चड़रई चौराहा , नगर के गवर्मेंट इंटर कालेज , अरखा के जवाहर इंटर कालेज के अलावा अन्य कई स्थानों पर तीर्थ यात्रियों को रोक दिया गया है।

प्रयागराज जाने वाले रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है । प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों को बताया जा रहा है कि संगम में भीड़ कम होने के बाद इन्हें आगे रवाना किया जाएगा। इस बीच जगह-जगह पर रुके हुए सैकड़ो तीर्थ यात्री परेशान है।

यह भी पढ़ें:-Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़, 14 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, अमृत स्नान रद्द, बाबा रामदेव ने जताया दुख

संबंधित समाचार