महाकुंभ हादसा: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार: प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट की स्थिति है। मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर मंगलवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच चुके थे, ऐसे में बुधवार को पुलिस-प्रशासन कड़ी चौकसी के बीच स्नान पर्व सम्पन्न करा रही है।

वहीं, महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंडवासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। उत्तराखंड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। 


सचिव आपदा प्रबंधन, विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुम्भ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखंड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार के मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार