Kanpur के KPL में ग्रीनपार्क में दर्शकों की एंट्री निशुल्क: शहर में बनेंगे आउटलेट, आईडी देने पर फ्री टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में दर्शकों को एंट्री निशुल्क होगी। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि केपीएल में 28 फरवरी से ग्रीनपार्क स्टेडियम में एंट्री के लिए टिकट रहेगा जिसके लिए शहर में कई जगह आउटलेट बनेंगे, जहां दर्शक अपनी आईडी देकर फ्री में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट शहरवासियों के लिए है, इसलिए छह टीमों को भी शहर की विधानसभा के नाम पर बनाया गया है। 

केसीए चेयरमैन ने बताया कि आईपीएल और यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर शहर में पहली बार आयोजित होने वाले केपीएल में शहरवासी बढ़-चढ़कर ग्रीनपार्क पहुंचे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं। मंगलवार को कमला क्लब में केपीएल ट्रायल के दूसरे दिन 310 खिलाड़ियों के गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेटकीपिंग में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य चयनकर्ता गोपाल शर्मा, विकास यादव, अंकित राजपूत और राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों को परखा। 

खिलाड़ियों को नेट्स पर बुलाकर उनके प्रदर्शन पर नजर रखी। ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी उत्साहित दिखे और ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने के बाद भी 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। तीन दिवसीय ट्रायल के बाद मैच कराए जाएंगे। फिर केपीएल की नीलामी के लिए खिलाड़ियों को चिह्नित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh में जाने के लिए बेताबी: आरक्षण कराने वाले यात्री कोच में घुस नहीं पाए, दरवाजों से लेकर टाॅयलेट तक फुल

संबंधित समाचार