हल्द्वानी: पीसीएसओ ने लालकुआं रेल खंड में किया औचक निरीक्षण
हल्द्वानी,अमृत विचार। ट्रेनों के संरक्षित संचालन के लिए प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) एसएन साह ने लालकुआं में संरक्षा का ऑडिट किया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को जागरूक करने के लिए संरक्षा सेमिनार का भी आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल ने संरक्षा ऑडिट विंग के प्रमुख मुख्य संरक्षा …
हल्द्वानी,अमृत विचार। ट्रेनों के संरक्षित संचालन के लिए प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) एसएन साह ने लालकुआं में संरक्षा का ऑडिट किया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को जागरूक करने के लिए संरक्षा सेमिनार का भी आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल ने संरक्षा ऑडिट विंग के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी साह ने गुरुवार को लालकुआं रेलवे खंड का औचक निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने मार्ग वर्ती पैनल, स्टेशन यार्ड, सिग्नल, समपारों, पुलों आदि का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके अलावा क्रू लॉबी, कोचिंग डिपो, सपोर्ट एवं दुर्घटना सहायता ट्रेनों का भी निरीक्षण कर जरूरी वस्तुएं जैसे दवाएं, भोजन सामग्री, पानी, कंबल, बचाव उपकरण आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि इलाज से बेहतर है बचाव।
इसलिए सभी को रेल से जुड़े उपकरणों, पुलों, पटरियों आदि की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेल हादसों पर त्वरित बचाव कार्रवाई कर सैकड़ों यात्रियों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर यात्रियों और रेल कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूकर करने के लिए सेमिनार का भी आयोजन किया गया। सेमिनार का नेतृत्व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन अजय वाषर्णेय ने किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।
