हल्द्वानी: कमिश्नर ने पिथौरागढ़ के स्वजल अधिकारी के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी ने पिथौरागढ़ में स्वजल का बजट नहीं होने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने और नवंबर के अंत तक बजट इस्तेमाल नहीं करने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर हयांकी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी ने पिथौरागढ़ में स्वजल का बजट नहीं होने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने और नवंबर के अंत तक बजट इस्तेमाल नहीं करने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर हयांकी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मार्च से नवंबर तक विकास कार्य ठप रहे लेकिन अब विकास कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। शासन ने विकास कार्यों के लिए जो भी बजट दिया है उसका उपयोग कर जनहित कामों में तेजी लाई जाए।


कमिश्नर ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कोर्ट केसों का निस्तारण नहीं हो सके हैं। इसलिए प्राथमिकता से कोर्ट केसों का जल्द से जल्द निबटारा किया जाए। इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टि निर्गत की जाए ताकि किसी भी कर्मी का पदोन्नित का मामला अटक नही पाए।
इस दौरान कमिश्नर ने पिथौरागढ़ डीएम वियज जोगदंडे को स्वजल के लिए आवंटित बजट का उपयोग नहीं करने पर स्वजल अधिकारी का वेतन रोकने और नवंबर के अंत तक बजट से विकास कार्य नहीं करते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जिला योजना के तहत आवंटित बजट से विकास कार्यों को पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम नैनीताल सविन बंसल, डीएम ऊधम सिंह नगर रंजना राजगुरू, डीएम अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, डीएम बागेश्वर विनीत कुमार, डीएम चंपाव एस एन पांडे, अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, सीडीओ एनएस भंडारी आदि मौजूद थे।

लोन देने में सकारात्मक सोच रखे बैंक
कमिशनर हयांकी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ युवाओं को मिल सके इसके लिए जरूरी है कि बैंकों तत्काल ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने बैंकों व योजना के लाभर्थियों के बीच लोनिंग प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एसडीएम स्तर पर बैंकर्स कमेटी गठन करने के निर्देश दिए।

सुदूर इलाकों में होम स्टे को मिले बढ़ावा
आयुक्त ने कहा कि लोक संस्कति, लोक व्यंजन, लोक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि सुदूरवर्ती इलाकों में होम स्टे विकसित किए जाए। ताकि पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होने के साथ-साथ स्थानीय वस्तुओं का भी आनंद ले सके। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने वीरचंद्र गढ़वाली, हर घर नल में जल, पिरूल, सेवा का अधिकारी, 13 जिले 13 डेस्टिनेशन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, कोविड-19 संक्रमण बचाओ योजनाओं की समीक्षा की।

संबंधित समाचार