खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, योगासन में दिखाया हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के योगासन प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं, प्रतियोगिता से पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित होना चाहिए। कहा कि यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे, सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों से गोल्ज्यू देवता के मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की। खेल मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होना सांस्कृतिक नगरी के लिए गौरव की बात है। कहा कि उत्तराखंड योगासन की जन्म भूमि है, इसलिए हम अपने प्रदेश की टीम से योगासन में कुछ अतिरिक्त अपेक्षाएं रखते हैं। उन्होंने बहुत कम समय के नोटिस पर योगासन का शानदार आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की पीठ थपथपाई।


पहले दिन युगल कलात्मक योग के इवेंट हुए
अल्मोड़ा एनएचबी स्टेडियम में योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन युगल कलात्मक योग के इवेंट हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने अद्धभुत खेल का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो पांच श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।


ये लोग रहे मौजूद
विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, एसएसपी देवेंद्र पींचा, एसएसजे कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, सीडीओ दिवेश शाशनी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी अरूण बग्याल, हरीश कनवाल, रवि रौतेला, महेश नयाल, अमित बिष्ट, राहुल खोलिया, मनीष बिष्ट, योगेश बाराकोटी, धमेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, किरन पंत,

 

 

संबंधित समाचार