पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी प्रियांशु सिंह (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी प्रियांशु सिंह (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि प्रियांशु स्थानीय महावद्यिालय में एम कॉम की छात्रा थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि गोरखा गांव निवासी दिलीप सिंह ने लगभग चार वर्ष पहले घर में एक कुत्ता पाला था। इस दौरान घर के सदस्यों का कुत्ते से लगाव हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप सिंह की बेटी प्रियांशु कुत्ते की देखभाल करती थी तथा कुत्ता अक्सर प्रियांशु के साथ ही रहता था।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिनों तक बीमार रहने के बाद मंगलवार देर रात कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अपने पालतू कुत्ते की मौत से प्रियांशु दुखी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है। जिसमें प्रियांशु ने कहा है कि वह कुत्ते की मौत से दुखी है तथा उसने उसके (प्रियांशु) शव को कुत्ते के साथ दफनाने का अनुरोध किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।इधर प्रियांशु के परिजनों ने बताया कि कुत्ते के शव को घर के करीब दफनाया गया है तथा प्रियांशु का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार किया गया है।

संबंधित समाचार