सुलतानपुर: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धम्मौर/सुलतानपुर, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को धम्मौर थाना क्षेत्र के सरैया के पास शुकुलपुर निवासी सर्वेश शुक्ला (30) पुत्र कालिका प्रसाद शुक्ल अपने साथी अनिल मिश्र (28) पुत्र रामफेर मिश्र निवासी ख़लेश्वरपुर बंधुआकला के साथ बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां सर्वेश शुक्ल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और अनिल मिश्रा का इलाज चल रहा है।

ई -रिक्शा पलटने से तीन घायल 
मोतिगरपुर, सुलतानपुर, अमृत विचारः शुक्रवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के छीटपुर (पारसपट्टी) निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा अपनी पत्नी कंचन देवी (61), कुसुम विश्वकर्मा पुत्री राम जगदीश (18) और सविता देवी पत्नी सियाराम (48) व अन्य के साथ ई-रिक्शा से थाना क्षेत्र के ही डड़वाकला गांव में बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। वहां से लौटते समय ई-रिक्शा जैसे ही सीएचसी के सामने लखनऊ-बलिया हाइवे पर चढ़ने लगा कि अचानक अनियंत्रित होकर बाई तरफ पलट गया। घटना में ई-रिक्शा में सवार करीब आधा दर्जन लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। जिससे कुसुम विश्वकर्मा व कंचन देवी को काफी चोटें आई, जबकि सविता को आंशिक चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों तीनों को सीएचसी में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: लूट के मामले में दोषी को छह साल की कैद, 3 हजार रुपए का लगा जुर्माना 

संबंधित समाचार