Gonda News : बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, शिक्षकों का वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार:  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक बार फिर से परिषदीय स्कूल बंद मिला, जबकि कई स्कूलों के शिक्षक बिना किसी सूचना की अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाते हुए गए गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोक दिया है और उनसे 5 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। 

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद शिक्षक समय से स्कूल जाने को तैयार नहीं है। निरीक्षण में शिक्षक लगातार अनुपस्थित मिल रहे हैं। 29 जनवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने रुपईडीह व कटरा ब्लॉक  के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में चार स्कूल बंद पाए गए थे। 30 जनवरी को बीएसए ने मनकापुर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरली देवरिया बंद पाया गया। प्राथमिक विद्यालय मुरली देवरिया के प्रधानाध्यापक ममता त्रिपाठी व शिक्षामित्र प्रियंका तिवारी बिना किसी सूचना की अनुपस्थित मिली।

प्राथमिक विद्यालय भलुहाथानपुरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रकला यादव व सहायक अध्यापक चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा गैरहाजिर मिले। विद्यालय परिसर में गंदगी फैली मिली तथा बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। कंपोजिट विद्यालय मछलीगांव नानकर के निरीक्षण में सहायक अध्यापक रेखा शुक्ला व मीरा भारती बिना किसी सूचना की अनुपस्थित पाई गईं। बीएसए अतुल तिवारी ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया है और पांच दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- Sultanpur News : ई रिक्शा पर लगेगा टैक्स, पालिका बनवाएगी स्टैंड

संबंधित समाचार