हल्द्वानीः फुटबॉल महिला वर्ग में उड़ीसा व हरियाणा ने जीते मैच
हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को फुटबॉल के दो मैच खेले गए। दोनों मैच महिला फुटबॉल टीम के थे। पहला मैच उड़ीसा और तमिलनाडु के बीच खेला गया तो वही दूसरा मैच हरियाणा और सिक्किम के बीच खेला गया। पहले मैच में उड़ीसा ने 2 गोल किए और तमिलनाडु अपना खाता तक नहीं खोल पाई। उड़ीसा ने 2-0 मैच अपने नाम किया। वहीं, दूसरा मैच हरियाणा और सिक्किम के बीच खेला गया।
सिक्किम भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई और हरियाणा ने यह मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। इधर, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में शुक्रवार को 2 बजे से पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बीच महिला वर्ग का फुटबॉल मैच हुआ। पश्चिम बंगाल ने पहले हाफ में गोल कर शुरुआत से ही मैच में बढ़त बना ली। पहले हाफ के समाप्त होने से ठीक पहले टीम ने दूसरा गोल किया जबकि दिल्ली की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में दिल्ली एक ही गोल कर सकी और पश्चिम बंगाल ने 2-1 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच महिला वर्ग में उत्तराखंड और मणिपुर के बीच खेला जा रहा है। इधर, फुटबॉल मैच देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ मिनी स्टेडियम में देखने को मिल रही है। जैसे- जैसे प्रतियोगिताएं आगे बढ़ रही है, दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
