छत्तीसगढ़ को मिला स्वर्ण और उत्तराखंड ने जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ को मिला स्वर्ण और उत्तराखंड ने जीता रजत पदक
अमृत विचार, अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन के आर्टिस्टिक पुरूष युगल में छत्तीसगढ़ ने अपना दबदबा बनाते हुए स्वर्ग पदक झटका हैं। वहीं, उत्तराखंड को रजत और हरियाणा को कांस्य पदक मिला।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के योगासन प्रतियोगिता के तहत शनिवार को आर्टिस्टिक सीनियर पुरूष युगल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की जोड़ी ने स्वर्ग पदक पर अपना कब्जा जमाया। जबकि उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित की जोड़ी को रजत, हरियाणा के कमल और अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सभी विजेताओं को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
आज पारंपारिक योगासन के होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता जारी है। रविवार यानि आज पारंपारिक पुरूष वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं, महिला वर्ग की भी तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
