कानपुर में वसंत पंचमी के दिन कुष्मांडा देवी समेत मंदिरों में दर्शन करने को उमड़ी भीड़: पूर्जा अर्चना कर भक्तों ने प्रसाद भी किया ग्रहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर में वसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लोग सुबह स्नान करने के बाद सीधे मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। वहीं, कुष्मांडा देवी मंदिर में भक्तगण सुबह से ही दर्शन करने पहुंच गए। भक्तों के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला रात तक चलता रहा।

एबीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक शुक्ला ने अपने आवास धन्ना बुजुर्ग गांव में साधु संतों को बुलाकर भोजन ग्रहण करा कर संतो को दक्षिणा देकर उन्हें सम्मानित किया। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के शिव हरी धाम मंदिर में लोग सुबह भारी मात्रा में बाबा भूतेश्वर महादेव महाराज के दर्शन करने पहुंचे और भक्तों ने पूजा-अर्चना भी की। 
वसंत पंचमी 1

इस दौरान मंदिर में चल रहे भंडारा में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वसंत पंचमी पर्व को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दर्शन करने में कोई भी असुविधा न हो, जिसके लिए तैयारियां की गई। मंदिर ट्रस्ट के बाबा शिवकुमार द्विवेदी ने बताया कि शिव हरि धाम बिच्छीपुर में आगामी 15 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भागवत समापन के दौरान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur मंडल में खुलेंगे कैंसर केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगा लाभ, इलाज व जांच के लिए नहीं होंगे परेशान

संबंधित समाचार