बहराइच: नसबंदी के 4 साल बाद महिला हुई गर्भवती, सीएमओ से की जांच की मांग, मांगा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले के आनंद नगर के एक गांव निवासी महिला ने चार वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराई थी। लेकिन नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती हो गई है। परेशान महिला ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत एक पंचायत आनंद नगर के एक गांव निवासी महिला के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार पूरा होने पर महिला ने 4 वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में लगे शिविर में नसबंदी करवाया था। 

महिला का कहना है कि तीन बच्चों के पढ़ाई और अन्य खर्च को देखते हुए उसने नसबंदी करवा ली। लेकिन नसबंदी सफल नहीं हुआ। महिला पुनः गर्भवती हो गई है। ऐसे में वह काफी परेशान है। महिला ने सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा को पत्र भेजकर मामले की जांच करने और मुआवजा की मांग की है। 

मालूम हो कि महिला का पति परिवार का खर्च चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में काम करता है। इस मामले में सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने कहा की जांच कराई जाएगी। शिकायती पत्र मिलने पर सरकार द्वारा प्रदत्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-जानिए क्या है APAAR आईडी, जिसे न बनवाने पर बहराइच के मदरसों की मान्यता होगी रद्द, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने लिया है एक्शन

 

संबंधित समाचार