Lucknow News : छात्रा का शव रख पावर हाउस चौराहे पर प्रदर्शन : सिर पर चोट लगने से आठ दिन पहले हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : दुबग्गा में 23 जनवरी से लापता आठ वर्षीया छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शनिवार शाम को सौंपा गया। परिजन व ग्रामीणों ने पावर हाउस चौराहे पर पहुंचे। जहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने किसी तरह छात्रा का शव वहां से हटवाया। इसके बाद भी महिलाएं और स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

दुबग्गा इलाके में छात्रा 23 जनवरी को सब्जी बेचने गई थी। सब्जी बेचने के दौरान संदिग्ध हालात में छात्रा गायब हो गई थी। बीते शनिवार को सैरपुर थाना में एक नाला में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवारीजन ग्रामीण के साथ पावर हाउस चौराहे पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे आईआईएम रोड पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी काकोरी, पारा और दुबग्गा पुलिस के साथ पहुंचे और परिवारीजन को समझाने लगे। किसी ने पुलिस के बात नहीं सुनी। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कुछ ग्रामीणो की मदद से शव को चौराहे से हटा कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन जारी रखा। जिससे सड़क के दोनो तरफ यातायात बाधित हो गई। जाम को खुलवाने के लिये प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच नोंकझोंक चलती रही।

तीन संदिग्धों से हो रही पूछताछ
छात्रा का शव जिस स्थान पर मिला था। वहां से दुबग्गा पुलिस और क्राइम टीम ने मिल कर रास्ते को ट्रेस किया तो तीन लोगों संदेह के घेरे में आए हैं। तीनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगी है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सिर में गंभीर चोट से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम करवाया गया तो सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर स्लाइड बनाई गई है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों ने आठ दिन पुराना शव होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : लखनऊ मेट्रो सेवा की एक लाइन ठप, सैकड़ों यात्री परेशान, तकनीकी खराबी बनी वजह

संबंधित समाचार