Bareilly: पांचाल संग्रहालय में लगेगा एंट्री शुल्क, जानें कितने रुपये देने होंगे?

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पांचाल संग्रहालय में अब प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुल्क संरचना तय की जा चुकी है। आगामी समय में संग्रहालय में आने वाले भारतीय नागरिकों से 10 और विदेशियों से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

अगले सत्र से शुल्क की शुरुआत की जा सकती है। इसके अलावा विद्यालयों के लिए भी प्रवेश शुल्क का निर्धारण किया गया है, जो लगभग पांच सौ रुपये होगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए यह कदम उठाया गया है। इस शुल्क से संग्रहालय के रखरखाव, कर्मचारियों की भर्ती और अन्य प्रशासनिक कार्यों में मदद मिलेगी।

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कदम को विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक माना है, क्योंकि इससे वे भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क लागू करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह जल्द ही लागू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- आम बजट को लेकर क्या बोले बरेली के व्यापारी? जानें उनकी प्रतिक्रिया

संबंधित समाचार