वाटर पोलो: पुरुष वर्ग में पंजाब, महाराष्ट्र, सर्विसेज और महिला वर्ग में केलर और महाराष्ट्र ने जीता मैच

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। आज अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में वाटर पोलो का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में कर्नाटक और पंजाब के बीच हुआ। जिसमें कर्नाटक की टीम सिर्फ 6 पॉइंट हासिल कर पाई। वहीं पंजाब ने 14 पॉइंट हासिल कर यह मुकाबला अपने नाम किया। पंजाब की टीम से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी राजवीर सिंह रहे। वहीं कर्नाटक के लिए मनीष ने 04 गोल किए। वही दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र और केरल के बीच हुआ। जिसमें महाराष्ट्र ने 10 पॉइंट हासिल कर जीत अपने नाम की। वहीं केरल की टीम सिर्फ 03 ही पॉइंट हासिल कर पाई। महाराष्ट्र की टीम से सभी खिलाड़ियों ने पॉइंट बनाकर अपनी टीम को विजय बनाया। वहीं तीसरा मुकाबला सर्विसेस और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। यह मुकाबला रोमांचक रहा क्योंकि सर्विसेस ने 12 पॉइंट हासिल किए तो वही पश्चिम बंगाल 10 पॉइंट बनाए। सर्विसेज ने यब मैच 12-10 से जीत करें मुकाबला अपने नाम किया। 

वाटर पोलो में महिलाओं के हुए 2 टीमों के मुकाबले 

वहीं महिला वर्ग में भी पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पश्चिम बंगाल में 9 पॉइंट हासिल किया तो महाराष्ट्र ने 07 पॉइंट हासिल किए। महिला वर्ग में सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाली महाराष्ट्र की तन्वी बनी, लेकिन महाराष्ट्र की टीम जीत नहीं पाई। पश्चिम बंगाल की टीम ने 9-7 से यह मुकाबला अपने नाम किया। वही दूसरा मुकाबला केरल और कर्नाटक के बीच हुआ। केरल ने 8 पॉइंट हासिल किया तो कर्नाटक में 03 प्वाइंट हासिल किए। वही करेल ने यह मैच 8-3 से अपने नाम किया। केरल टीम की खिलाड़ी वर्षा, कृपा और सुरभि ने अपनी टीम के लिए दो-दो पॉइंट हासिल किए।

संबंधित समाचार