फतेहपुर में शौच के लिए जंगल गई महिला से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- मुंह में कपड़ा ठूसकर की घटना, पति से झगड़ कर चली गई थी मायके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जंगल गई महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया है। 

पीड़िता का आरोप है कि बीते 17 जनवरी को वह देर शाम चार बजे शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी। जहां पड़ोस का रहने वाला विक्रम निषाद पहले से घात लगाये महुआ के पेड़ के नीचे बैठा था। महिला के मुंह में कपड़ा लगा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद घर पहुंची महिला ने आपबीती पति से सुनाई थी। 

महिला के पति ने लोकलाज के भय से मामले में पत्नी को शांत रहने की बात कही। जिसके महिला का उसके पति से झगड़ा भी हुआ। पति से झगड़ कर महिला अपने माइके चली गई। महिला के माइके जाने के बाद आरोपी का पिता चंद्रभूषण निषाद महिला के मायके के घर पहुंच गया। 

महिला के माइके पहुंचे आरोपी के पिता ने शिकायत न करने का दबाव बनाया। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न होने से महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। किशनपुर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में अभद्रता करने उपनिरीक्षक, आरक्षी व तीन पर FIR: पुलिसकर्मी अधिवक्ता से बोले- इतने मुकदमे लगायेंगे वकालत धरी की धरी रह जाएगी...

संबंधित समाचार