शाहजहांपुर मुठभेड़: दुष्कर्म का आरोपी गोली लगने से घायल, सिपाही भी जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रोजा क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही के पैर में भी गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरे आरोपी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

बता दें कि रोजा क्षेत्र की एक छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। तसव्वर और लंकुश ने दुष्कर्म किया, जबकि तीसरे आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी तसव्वर, लंकुश और कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सोमवार देर रात रोजा पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें तसव्वर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ। दूसरे आरोपी लंकुश के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। घायलों का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल हुआ तो रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार