कासगंज : कैंसर दिवस पर बताए बीमारी के कारण और बचाव के उपाय
कासगंज, अमृत विचार। श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों को कैंसर के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं योग कराकर उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रांतीय अटल प्रमुख करण सिंह ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होने कहा कि जीवन शैली में परिर्वतन करके 30 से 50 प्रतिशत कैंसर को रोक सकते है। तंबाकू का सेवन कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार लेने पर ध्यान देना चाहिए। नियमित जांच कराते रहें, जिससे पहली स्टेज में ही बीमारी का पता चल जाए और उपचार शीघ्र हो सके। मोटापा कई तरह के कैंसर से जुड़ा हुआ है, इससे बचें। संतुलित आहार और नियमित योग से फिट रह सकते हैं। प्रधानाचार्य एवं सह प्रदेश निरीक्षक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां। बच्चों को योग के कई आसन बताए गए और उनसे होने वाले लाभ भी बताए गए। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - कासगंज : बाउंड्रीवाल, मैन गेट और डिजिटल टॉयलेट शीघ्र बनवाने के निर्देश –जिलाधिकारी
