शाहजहांपुर: हाईवे किनारे पैदल जा रहे राहगीर को ट्रक ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

म्याऊं से चावल की पॉलिश लेकर शाहजहांपुर जा रहा था ट्रक

कलान, अमृत विचार। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे पैदल जा रहे राहगीर को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कलान थाना क्षेत्र के गांव टड़ई निवासी मुनीराम कश्यप (50) मंगलवार को अपने परिजनों से फरीदापुर मड़ैयां थाना जलालाबाद जाने को कहकर निकला था। मुनीराम मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रोड के किनारे बिजली घर की तरफ जा रहा था, तभी बिजली घर के समीप म्याऊं से चावल की पॉलिश लेकर शाहजहांपुर जा रहे ट्रक ने उसके पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मुनीराम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत वैन, चालक घायल
कलान। नगर पंचायत के मोहल्ला उल्फत नगर निवासी हरीश पांडे अपनी वैन से सोमवार शाम 6 बजे आ रहे थे। नगर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पुराने नगर पंचायत कार्यालय के सामने ट्रैक्टर ट्राली में वैन भिड़ गई, जिससे वैन चला रहे हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पर भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली एक निजी स्थान में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: छंटनी के विरोध में उतरे विद्युत संविदाकर्मी, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

संबंधित समाचार