UP Board Exam 2025: 334 केंद्रों पर 9 से 16 फरवरी तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, चीटिंग को लेकर सख्त प्रशासन
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 से 16 फरवरी तक आयोजित की गई हैं जो लखनऊ में कुल 334 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसे लेकर व्यापक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं केंद्रों पर ली जा रही है जहां पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह कार्यरत हैं। इन कैमरों से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की रिकार्डिंग की जाएगी और वायस रिकार्डिंग को भी प्रधानाचार्यो को सुरक्षित रखना होगा।
जिन शिक्षकों को वाह़य परीक्षक बनाया गया है उनको अपना आधार कार्ड, फोटोपहचान पत्र के साथ जाएंगे जिसकी छायाप्रति संबंधित प्रधानाचार्य अभिलेख के रुप में सुरक्षित रखेंगे। इस बार वाह्य परीक्षकों को प्रयोगशाला में जीओ लोकेशन का प्रयोग करते फोटो लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के से डाउनलोड किया जाएगा। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयोग परीक्षा के अंक उसी दिन वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इस बार इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रदेश भर में दो चरणों में की जा रही है। प्रथम चरण 1 से 8 फरवरी तक जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 9 से 16 फरवरी तक ली जाएंगी।
मंडल स्तर पर बनाया गया उड़ाका दल
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 के संचालन व्यवस्था के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक के डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडलीय स्तर पर 4 सचल दल का गठन किया है। विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दल के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार स्वयं होंगे। दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर होंगी। तीसरे दल का नेतृत्व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी करेंगे। चौथे सचल दल के प्रभारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार होंगे।
24 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है जो 12 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सचल दल संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में मण्डल के 6 जिलों लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई व लखनऊ के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षक करेंगे और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ेः लखनऊः गुंडा टैक्स न देने पर 11वीं के छात्र को पीटा, पिलाया जहरीला पदार्थ
