सूर्या कंपनी के नकली पंखों की खेप पकड़ी, धड़ल्ले से हो रही थी बिक्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : गर्मियों के दस्तक देने से पहले बाजार में नकली इलेक्ट्रिक उत्पादों की आमद शुरू हो गई है। एक ऐसे ही नए मामले का भंडाफोड़ एक ग्राहक की शिकायत पर हुआ। पुलिस के साथ सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान पर छापा मारा। दुकान से बड़ी संख्या में नकली सीलिंग फैन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


 आइकोनिक करेंथम टावर नोएडा से आए सूर्या कंपनी के गोविंद सिंह ने 3 फरवरी को एसपी सिटी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एक ग्राहक ने 27 जनवरी को कंपनी को शिकायत की थी कि मुखानी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति विहार अम्बा विहार गली में स्थित हरी टेक्नोक्रैट्स/हरी टेक्नोलॉजी सूर्या कंपनी के नकली उत्पाद बेच रहा है। एसपी सिटी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने गोविंद के साथ हरी टेक्नोक्रैट्स पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान का मालिक अंकित त्रिपाठी, अंकित का भाई और पिता मौजूद मिले। छानबीन की तो दुकान के अंदर से 123 सीलिंग फैन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर लिया और गोविंद सिंह की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म