पंजाब: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदकोट। पंजाब में बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर गांव जेठुके के पास आज एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगरूर जिले के मौलीवाला गांव के गुरइकबाल सिंह अपनी कार से बठिंडा से संगरूर की ओर जा रहे …

फरीदकोट। पंजाब में बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर गांव जेठुके के पास आज एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगरूर जिले के मौलीवाला गांव के गुरइकबाल सिंह अपनी कार से बठिंडा से संगरूर की ओर जा रहे थे तभी उनका वाहन जेठुके गांव के पास सड़क किनारे ट्रॉली से टकरा गया। नतीजतन, उनके एक साथी और एक बच्चे की मौत हो गयी तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सहारा जनसेवा के सदस्यों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए रामपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया तथा एक की मौत रामपुरा अस्पताल में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार