Lucknow University: पीएचडी इंटरव्यू में धार्मिक आधार पर भेदभाव से परेशान छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी इंटरव्यू में धार्मिक आधार पर भेदभाव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें मुख्य रूप से छात्र नेता अहमद रजा खान, तौकील गाजी, शुभम खरवार, नवनीत यादव मौजूद रहे।

शुभम खरवार ने बताया कि धार्मिक आधार पर आ रही शिकायतों संबंधित तथ्यों की जांच के लिए शोध परिणाम का अवलोकन किया गया। जिसके आधार पर यह तथ्य सामने आया कि जानबूझकर मुस्लिम छात्रों को कम नंबर दिए गए। 

Untitled design (51)
 
उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले मुस्लिम छात्रों की संख्या वैसे भी कम है, ऐसे में अगर शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक आधार पर भेदभाव होगा तो उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी दर में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को इसमें उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। जिससे साक्षात्कार की वैधानिकता पर सवाल न खड़े हो। इसके लिए छात्रों ने कुछ मांगे रखीं हैं।
 
छात्रों की मुख्य मांगें

1. साक्षात्कार में धार्मिक आधार पर भेदभाव की उच्च स्तरीय जांच हो 
2. कमेटी बनाई जाए जिसमें मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं 
3. भविष्य में इस तरह के मामले न देखने को मिले इसके लिए प्रत्येक साक्षात्कार में हर धर्म और जाति के व्यक्ति को पैनल में शामिल करने का प्रावधान किया जाए।

यह भी पढ़ेः AIIMS Jobs: AIIMS में जॉब पाने का सुनगका मौका, जल्द करें अप्लाई

संबंधित समाचार