लखनऊ: गले में माला और ताबीज... तंत्र-मंत्र के लिए बच्ची की हत्या, हिरासत में महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कक्षा-3 की छात्रा की हत्या के मामले में दुबग्गा पुलिस को बुधवार को अहम सुराग मिले हैं। बच्ची के गले में मिली माला और ताबीज के बाद पुलिस को जांच की दिशा मिली। अभी तक की जांच से यह साफ है कि तंत्र-मंत्र के लिए बच्ची की हत्या हुई थी। वारदात में शामिल एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।

दावा है कि गुरुवार को पुलिस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर देगी।इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को बच्ची लापता हुई थी। बीते शनिवार को उसका शव सैरपुर में सहारा सिटी होम्स के पीछे एक नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला था। बच्ची के गले में दो माले और एक ताबीज मिला था। उसके कपड़े भी बदले गए थे। पोस्टमार्टम में पता चला था कि बच्ची की हत्या उसके सिर पर भारी हथियार से वारकर की गई थी।

केस में लगी पुलिस ने दुबग्गा से लेकर सैरपुर नाले तक के करीब 300 से अधिक सीसी कैमरे चेक किए। पुलिस को कैमरों की मदद से घटना के संबंध में साक्ष्य मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस को एक संदिग्ध के मोबाइल में भी कुछ अहम जानकारी मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर घटना के खुलासे की दिशा में आगे बढ़ रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

हत्या के बाद बदले थे बच्ची के कपड़े

जांच में पता चला कि बच्ची की हत्या के बाद आरोपियों ने बच्ची के कपड़े बदले थे। परिजन ने बताया कि बच्ची लाल टीशर्ट और कत्थई रंग की पैंट नहीं पहने थे। यह कपड़े हत्यारों ने हत्या के बाद बदले हैं।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : बिजली कटने से बौखलाए पड़ोसियों ने महिला से की ओछी हरकत... थाने में दी शिकायत, नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

संबंधित समाचार