कानपुर देहात में असम राइफल्स के पीटीआई को अंतिम विदाई: अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन, परिजनों में मचा कोहराम...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। मूसानगर थानाक्षेत्र के सिंगरसीपुर के असम राइफल्स में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के पद पर तैनात जवान का निधन हो गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं हलिया घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

सिंगरसीपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार अमर सिंह यादव ने बताया कि उनके बड़े पुत्र अजीत (49) असम राइफल में वर्ष 1995 में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में अजीत की मणिपुर के इंफाल में चूड़ा चांदपुर में तैनाती थी। बीती एक फरवरी को छुट्टी खत्म होने के बाद वह ड्यूटी के लिए घर से गए थे। सोमवार को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। मंगलवार को परिजनों को जानकारी दी गई कि अजीत का निधन हो गया है। 

जिसके पीछे बुखार आने की बात बताई गई है। बुधवार रात जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी छुन्नी देवी, वृद्ध पिता अमर सिंह आदि परिजन बिलखते रहे। मृतक जवान के दो पुत्रियां हैं। जिनका विवाह हो चुका है। 

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर हलिया घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जहां परिजनों और गांव वालों की मौजूदगी में कैप्टन शुभम कुमार 36 असम राइफल्स व अशोक कुमार सूबेदार रबवे 36 असम राइफल्स की टुकड़ी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवान के छोटे भाई अजय यादव ने मुखाग्नि दी। 

जानकारी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, प्रहलाद सचान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद कुमार निषाद, एसडीएम भोगनीपुर जितेंद्र कटियार, सीओ संजय सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह आदि ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें- कानपुर में प्राइवेट कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी बेटी को लेकर मायके में रह रही थी, दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार