एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी बनी मान्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जायस,अमेठी। नगर के वहाबगंज निवासी कक्षा 9 की छात्रा मान्या केडिया शुक्रवार को शासन की मंशा के तहत डीजीपी के निर्देश पर जायस कोतवाली की एक दिन की प्रभारी बनायी गयीं। होनहार छात्रा मान्या इस साल एसजेएस स्कूल गौरीगंज में कक्षा आठ की परीक्षा में सबसे अधिक 98.04 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाॅप किया …

जायस,अमेठी। नगर के वहाबगंज निवासी कक्षा 9 की छात्रा मान्या केडिया शुक्रवार को शासन की मंशा के तहत डीजीपी के निर्देश पर जायस कोतवाली की एक दिन की प्रभारी बनायी गयीं। होनहार छात्रा मान्या इस साल एसजेएस स्कूल गौरीगंज में कक्षा आठ की परीक्षा में सबसे अधिक 98.04 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाॅप किया था। इस समय होनहार छात्रा मान्या कुंवर्स ग्लोबल स्कूल लखनऊ में कक्षा 9 में पढ़ रही है।

शुक्रवार को जायस की इस छात्रा को मिशन शक्ति अभियान के तहत जायस कोतवाली में एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी नामित किया गया। शुक्रवार की सुबह जायस कोतवाली में एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनाई गयी। 14 वर्षीय मान्या सवेरे दस बजे कोतवाली पहुंच अपना कार्यभार संभाला। कोतवाली में महिला उतपीड़न की एक भी शिकायत नहीं आयी केवल तीन शिकायतें राजस्व व घूर विवाद की आयीं। जिसे निस्तारण के लिए हल्का दरोगा को सौंप दिया। उसके बाद मान्या हमराही महिला कांस्टेबल के साथ नगर का भृमण कर बैंक, एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एक दिन की कोतवाल बनी मान्या क्षेत्र के ओदारी चौराहे पर पुलिस जीप से पहुंची और वहां पिछले तीन दिनों से चल रहे धरने की कानून व्यवस्था का जायजा लिया और समुचित दिशा निर्देश दिये। एक दिन की कोतवाली प्रभारी मेधावी छात्रा मान्या का कहना था की आज जरुरत इस बात की है कि थाने पर आने वाले फरियादियों को इंसाफ़ मिले विशेष कर महिला उतपीड़न को रोका जाये।मान्या का कहना है कि अभी तो वह पूरी तरह पढाई पर ही फोकस करेगी पढाई पूरी होने पर ही सोचेगी कि क्या बनना है। एक दिन की शहर कोतवाल बनी मान्या को कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय, महिला कांस्टेबल निर्मला शुक्ला सहित समस्त कोतवाली स्टाफ ने पूरा सहयोग दिया।

संबंधित समाचार