नशे में दौड़ा रहा था कार, ऐसे हुआ गिऱफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। शुक्रवार को भतरौंजखान पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में वाहन चला रहा एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


 जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आल्टो कार संख्या यूके 18 जी 2023 को रोककर चेक किया गया।

चेक करने पर वालन चालक नवीन चंद, निवासी सल्ट शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम मे तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यहां पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार